धनबाद में भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के समर्थन में झारखंड मुक्ति मोर्चा आ गया है।
राष्ट्रपति से मिलने का समय नहीं मिलने पर झामुमो ने तीखा प्रहार किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने राष्ट्रपति की ओर से समय न मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे दुर्भाग्य बताया है।
सीपीआईएम की पोलित ब्यूरो सदस्य व पूर्व सांसद वृंदा करात देवघर पहुंची। वहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार 400 पर का नारा दे रही है और दूसरी तरफ दूसरे दलों के नेताओं को अपने में शामिल कर रही है।
लोकसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा इंडिया गठबंधन के तहत झारखंड के साथ-साथ बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम में भी लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहता है।
जमीन घोटाले के आरोपित हेमंत सोरेन को आज ईडी कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उनको होटवार जेल भेजा गया।
झामुमो ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरुद्ध आंदोलन का शंखनाद कर दिया है। इसकी शुरुआत आज से होगी। झामुमो के कार्यकर्ता मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष उपवास करेंगे।
चंपई सरकार ने विधानसभा के विशेष सत्र में बहुमत साबित कर दिया है। अब इस सरकार की अगली चुनौती होगी मंत्रिमंडल का विस्तार। महागठबंधन के कई विधायकों को उम्मीद है कि इस बार उनको मंत्री पद दी जाएगी
धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित 52 जेएमएम स्थापना दिवस समारोह में शिबू सोरेन शामिल नहीं हो सके। इसका कारण उन्होंने बीमार होना बताया है।
राजधानी में जारी सियासी हलचल के बीच जेएमएम विधायक शिबू सोरेन से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा है गुरु जी उनके लिए भगवान समान हैं।
कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने कहा है कि हेमंत सोरेन के इस्तीफे और उनकी गिरफ्तारी के बाद जेएमएम सरकार को 47 विधायकों को समर्थन प्राप्त है। जेएमएम सरकार को कोई खतरा नहीं है।
सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन ने कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री मानने से इनकार कर दिया है। सीता सोरेन ने साफ शब्दों में कह दिया है कि यदि कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो यह मुझे अस्वीकार्य होगा।
सियासी गहमा-गहमी के बीच जेएमएम कार्यकर्ताओं का जमावड़ा राजधानी में हो रहा है। जेएमएम कार्यकर्ता राजधानी के चांदनी से मार्च करते हुए सीएम आवास की ओऱ बढ़ रहे हैं।